https://www.profitablegatetocontent.com/jxv3ni80?key=b0980f18859122508c58f8c754cf0f9d ई-श्रम कार्ड (Labour Card) क्या है ? कैसे बनाये ?मजदूर कार्ड/ ई श्रमिक कार्ड क्या है ? e-Shram Card/Labour Card kya hai

ई-श्रम कार्ड (Labour Card) क्या है ? कैसे बनाये ?मजदूर कार्ड/ ई श्रमिक कार्ड क्या है ? e-Shram Card/Labour Card kya hai


ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण | E-Shram Portal Online Registration | ई-श्रम पोर्टल लॉगिन | ई-श्रम पोर्टल ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म | E Shram Portal Apply Online | e Shramik Card Registration | E Shram CSC Login

देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ की जाती है। जिससे कि सभी श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन काफी सारे श्रमिक ऐसे होते है जो योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र तो होते है लेकिन किसी कारणवश वह योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे सभी श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको E Shram Card से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि। तो दोस्तों यदि आप ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
E Shram Portal 2021
केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया है। E Shram Portal के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा जो कि आधार से सीड किया जाएगा। जिससे मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा। पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी। श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ इस पोर्टल के माध्यम से उनको कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों का ई कार्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
E Shram Portal कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा। जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच करने एवं उनका बेहतर संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी। ई-श्रम पोर्टल का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।
समस्या आने पर करें हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं ई श्रम पोर्टल को सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डेटाबेस तैयार करने के लक्ष्य से आरंभ किया गया है। इस पोर्टल का शुभारंभ 26 अगस्त 2021 को किया गया था। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर श्रमिक सरकार द्वारा प्रदान की जाने योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लांच किया गया था। यदि आपने अब तक E Shram Portal पर अपना पंजीकरण नहीं करवाया है तो आप जल्द से जल्द इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा ले।

यदि आपको पंजीकरण करते समय कोई भी समस्या आती है तो आप हेलडेक्स नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस बात की जानकारी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ट्वीट के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है।
इस पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिक खुद, सामान्य सेवा केंद्र या फिर राज्य सरकार के केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान कोई भी समस्या आती है तो हेल्पडेस्क नंबर 14434 पर संपर्क किया जा
Key Highlights Of E-Shram Portal
पोर्टल का नाम ई श्रम पोर्टल
किस ने लांच किया भारत सरकार
लाभार्थी देश के श्रमिक
उद्देश्य सभी श्रमिकों का डाटा एकत्रित करना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2021
27 लाख से अधिक श्रमिकों ने करवाया ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं पिछले माह सरकार द्वारा ई श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। E Shram Portal पर अब तक 27 लाख से अधिक असंगठित क्षेत्र के कामगारों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। इस बात की जानकारी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के कामगारों का पंजीकरण करवाने के लिए विभिन्न शिविरों का भी आयोजन कर रही है। ऐसे ही एक शिविर का आयोजन 9 सितंबर 2021 को नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में किया गया।
इस शिविर के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। लगभग 80 श्रमिकों का पंजीकरण शिविर में किया गया।
इस शिविर का उद्घाटन श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा किया गया। उन्होंने सभी श्रमिकों से इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का आग्रह किया।
E Shram Portal पर पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा बीमा कवर
श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा पंजीकरण से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। E Shram Portal असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करेगा जिससे कि सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च करने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजना का लाभ पहुंचाने में सहायता प्राप्त होगी। भारत सरकार सभी राज्य सरकारों एवं अन्य हितग्राहियों के साथ पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण करने में सक्रिय रुप से सहयोग कर रही है।
पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिक कि यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे ₹200000 का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटनावश स्थाई विकलांगता होने पर ₹200000 एवं आंशिक विकलांगता होने पर ₹100000 प्रदान करने का भी प्रावधान इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक के लिए निर्धारित किया गया है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सबसे पुराने महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है। इस मंत्रालय की मुख्य जिम्मेदारी श्रमिकों एवं समाज के गरीब वंचित वर्गों के हित की सामान्य रूप से रक्षा करना है। यह मंत्रालय उच्च उत्पादन और उत्पादकता के लिए एक स्वस्थ कार्य वातावरण भी बनाता है। इसके अलावा मंत्रालय द्वारा कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। जिससे कि श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध हो सके। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र कल्याण को बढ़ावा भी दिया जाता है। इसके अलावा श्रम बल को सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की जाती है। यह मंत्रालय विभिन्न प्रकार के श्रम कानूनों के अधिनियम के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का कार्यान्वयन करता है। जिससे कि श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जा सके। मंत्रालय द्वारा श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाता है।
पंजीकरण के पश्चात श्रमिक प्राप्त कर सकेंगे विभिन्न योजनाओं का लाभ
पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक भविष्य में सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। कंस्ट्रक्शन वर्कर प्रवासी मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक प्रोटल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा। श्रमिकों को इस पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजना का भी लाभ प्राप्त हो सकेगा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत 3000 रुपए प्रति माह की प्राप्ति इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा कर प्राप्त की जा सकती हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा की गई अपील
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई श्रम पोर्टल पर आवेदन करने के लिए अपील की गई है। इसके अलावा उनके द्वारा श्रमिकों के अंतर्गत जागरूकता फैलाने के लिए समर्थन देने का भी आग्रह किया गया है। अब तक इस पोर्टल पर लगभग एक करोड़ श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकृत श्रमिकों को ई श्रम कार्ड, कोविड-19 राहत योजना, अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना एवं बीड़ी श्रमिक कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। सभी श्रमिकों को एक 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एवं श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। जो कि पूरे देश में मान्य होगा। यह कार्ड श्रमिकों की पहचान के रूप में भी काम करेगा।
ई-श्रम पोर्टल के
सीएससी लोकेट करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आपको E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
इसके पश्चात आपको सीएससी लोकेटर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
आपको इस पेज पर अपने राज्य एवं जिले का चयन करना होगा।
सीएससी से संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
सर्वप्रथम आपको E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।https://eshram.gov.in/


इसके पश्चात आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुल कर आएगा।
आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
अब आपको लॉज ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे।


स्कीम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
सर्वप्रथम आपको E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
होम पेज पर आपको स्कीम्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आएंगे।
सोशल सिक्योरिटी वेलफेयर स्कीम
एंप्लॉयमेंट स्कीम
आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
कांटेक्ट डिटेल देखने की प्रक्रिया
सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
इसके पश्चात आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपको दोबारा कॉन्टैक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

यूजर गाइड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
होम पेज पर आपको सर्विसेस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके पश्चात आपको यूजर गाइड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
इस पेज पर आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करेंगे यूजर गाइड आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
Hello Dear important Note > download our websites Apps free = fast update Any sarkari News 24*7= follow thehttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.wIndianSarkiYojna_13537055

Post a Comment

Previous Post Next Post

Latest sarkari Yojna