https://www.profitablegatetocontent.com/jxv3ni80?key=b0980f18859122508c58f8c754cf0f9d पैक्स के सदस्य बनने हेतु सदस्यता आवेदन फॉर्म 2021-22 How To Apply online fax member Ragistration online step By step Hindi 2021-22

पैक्स के सदस्य बनने हेतु सदस्यता आवेदन फॉर्म 2021-22 How To Apply online fax member Ragistration online step By step Hindi 2021-22

पैक्स के सदस्य बनने हेतु सदस्यता आवेदन फॉर्म 2021-22
सदस्य कैसे बने ?
अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और पैक्स सदस्य बनने में रुचि रखते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। पैक्स सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन देने से आपको कई लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे। पैक्स में जो भी बीज आता है या खाद जाता है उसके लाभ आपको उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा पैक्स में जो भी ऋण दिया जाएगा। वह भी आपको उपलब्ध कराया जाएगा। आप इसके लाभ दूसरे लोग को भी दिलवा सकते हैं। पैक्स सदस्यों के वोट के द्वारा ही केरोसिन तेल के डीलर का चयन किया जाता है। पैक्स के सदस्यों के अंतर्गत केरोसिन तेल का वितरण भी मुफ्त में किया जाता है। तो चलिए अब देखते हैं कि पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
Important Dates Documents Required
Service Begin :- 25/10 /2020
Last Date for Apply Online:- Not Available
Aadhar No
Residential Certificate 400kb
Email ID
Photo 50kb
singnature
Mobile Number (OTP)
Interested Candidates Can Read the Full Notification Before Apply Online

Important Links
Online Apply Click Here
Official Website =
NOTE:-
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।
Signature और फोटो का डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
फॉर्म भरने के लिए किसी भी तकनीकी प्रश्न के लिए कृपया epacshelp@gmail.com पर संपर्क करें
पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।
हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है कि पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। इन सारे स्टेप्स को फॉलो करिए ताकि आप भी घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सके।

Step 1 अपने ब्राउज़र पर जाकर कॉपरेटिव डिपार्टमेंट के ऑफिशल साइट को खोलिए।

OR

Epacs ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।Step 2 अब आपके सामने कॉपरेटिव डिपार्टमेंट का ऑफिशल पेज खुल जाएगा।Step 3 यहाँ पर आपको नीचे स्क्रॉल करना है। नीचे स्क्रॉल करने के बाद बाएं तरफ तीसरे ऑप्शन पर क्लिक कर दें। जिसमें लिखा होगा “सदस्यता ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करें”Step 4 अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। इस वेबसाइट को खोलने के लिए आपके पास आपका यूजर आईडी और पासवर्ड होना चाहिए। यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए ऊपर के लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा होगा “यूजर आईडी और पासवर्ड पाने के लिए यहाँ क्लिक करें”Step 5 अब आपके सामने एक नया टैब खुलकर आ जाएगा। यहाँ पर आपको पूछी गई सारी जानकारी भरनी है। निम्नलिखित प्रश्नों में आपको सही का निशान लगाना है अगर आप हामी भरते हैं तो:

1. आपकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है।

2. आप किसी दूसरे पैक्स के सदस्य नहीं है।

3. आप संबंधित पैक्स के निवास क्षेत्र में कार्य करते हैं।

4. मानसिक अवस्था स्वस्थ हो और दिवालिया देने का आवेदन नहीं दिया गया।

5. राजनीतिक अपराध के अलावा किसी और अपराध के लिए सजा ना दिया गया हो।

इसके बाद Next पर क्लिकStep 6 अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा। इसमें आपको अपना जिला, प्रखंड, अनुमंडल, पैक्स, राजस्व गांव, आवेदक का नाम, पिता/ पति का नाम, जन्म की तारीख, कोटि, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरना है। इसके बाद आपको पासवर्ड और कैप्चा कोड लिख देना है और रजिस्टर पर क्लिक कर देना है।Step 7 यहाँ से आपको आपका यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। Go to home पर क्लिक करें ताकि आप फिर से ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएं।Step 8 जब आप फिर से ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएं तो अपना User ID,Password और Captcha Code डालकर login करें।Step 9 अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहाँ पर आपको सदस्यता फॉर्म (Membership Form) पर क्लिक करना है।Step 10 अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहाँ पर पहले से ही आपकी कुछ जानकारी दी होगी। आपको नीचे जाना है और बाकी की जानकारी भरनी है जैसे कि पेशा, शेयर की संख्या, वर्तमान पता, वार्ड नंबर, कुल खेती योग्य भूमि की विवरण। अब Submit पर क्लिक कर दे।

Step 11 इसके बाद आपको अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा। ध्यान रहे फोटो 50 Kb से कम होना चाहिए और signature 20Kb से कम होना चाहिए।Step 12 अब आपको नीचे आना है और सिफारिश करने वाला का विवरण पर click करना है। इसके अंतर्गत आपको पैक्स सदस्य का नाम, उनके पिता का नाम, उसका हस्ताक्षर देना होगा। इसके बाद save पर क्लिक करें।

Step 13 अब आपके सामने एक पेज आएगा। यहाँ पर आपको अपने बैंक की जानकारी डालनी है। अपने बैंक की जानकारी भरकर save पर क्लिक करें और फिर Go to home पर क्लिक करें।

Step 14 आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। अब आपको नीचे में सदस्यता फॉर्म का अंतिम रूप दें पर क्लिक करना है।Step 15 अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा। यहाँ पर आपको Get OTP for Finalize पर क्लिक कर देना है। आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपको उसे बस भर देना है और फिर आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।

यहाँ पर हमने आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता दिया है कि आपको क्या क्या करना है। आप इन प्रोसेस को फॉलो करें और घर बैठे पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दे।
Note ¦¦
आप का बहुत बहुत धन्यावाद इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए मुझे आशा है कि ये जानकारी MD IRFAN के तरफ से आप को अच्छा लगा होगा अगर ये जानकारी आप को important लगा comment box मे अपनी राय ज़रूर प्रकट करे 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Latest sarkari Yojna