https://www.profitablegatetocontent.com/jxv3ni80?key=b0980f18859122508c58f8c754cf0f9d COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे करें ऑनलाइन डाउनलोड? ये रहा तरीका💥| How to download COVID-19 certificate online 2021-22 ||

COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे करें ऑनलाइन डाउनलोड? ये रहा तरीका💥| How to download COVID-19 certificate online 2021-22 ||

COVID-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट को Aarogya Setu ऐप या फिर CoWIN वेबसाइट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म को सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
ख़ास बातें
Covaxin को Bharat Biotech द्वारा बनाया गया है
Covishield को AstraZeneca/ Oxford द्वारा बनाया गया है
Aarogya Setu ऐप व CoWIN साइट के जरिए डाउनलोड होगा सर्टिफिकेट
COVID-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट उस शख्स को दिया जाता है, जिसने वैक्सिनेशन की दोनों डोज़ प्राप्त कर ली है। इस सर्टिफिकेट को किसी भी शख्स द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। सर्टिफिकेट COVID-19 के खिलाफ वैक्सिनेशन प्राप्त कर लेने के प्रमाण के रूप में काम आता है। भारत में वैक्सिनेशन की तीसरा फेज़ चलाया जा रहा है, जिसमें 18 साल से ऊपर के नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि, भारत में फिलहाल वैक्सिनेशन की कमी की समस्या भी देखी जा रही है, लेकिन जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज़ प्राप्त कर ली है, वह ऑनलाइन माध्यम से वैक्सिनेशन प्रमाण के रूप में सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकता है। इस सर्टिफिकेशन को Aarogya Setu ऐप या फिर CoWIN वेबसाइट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म को सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
How to download COVID-19 vaccine certificate
यह जानना बेहद जरूरी है कि COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेशन केवल उन्हीं लोगों डाउनलोड किया जा सकता है, जिन्होंने वैक्सिनेशन की दोनों डोज़ ली हो। भारत में दो प्रकार की COVID-19 वैक्सीन लगाई जा रही है, एक भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई Covaxin और दूसरी एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई Covishield। आइए जानते हैं कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करें COVID-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट।

- सबसे पहले आपको CoWIN वेबसाइट पर जाना होगा।https://www.cowin.gov.in/


अब वेबसाइट पर अपना 10 अंको वाला मोबाइल नंबर एंटर करें और फोन पर OTP प्राप्त करें।



- एक बार लॉग इन करने के बाद आपको सभी रजिस्टर मेंबर्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिन्होंने मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिन लोगों ने दोनों डोज़ ले लिए हैं, वह ग्रीन कलर के प्लास्टर किए गए बैनर ‘Vaccinated' में दिखेंगे।

- अब आपको दायीं ओर स्थित ‘Certificate' बटन पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करके सर्टिफिकेशन का pdf नई टैब या विंडो में ओपन हो जाएगा। इसके बाद आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इस pdf को अपने मोबाइल फोन या फिर डेस्कटॉप पर सेव कर सकते हैं। 

इसके अलावा आप Aarogya Set पर भी जाकर सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आपको CoWIN टैब पर जाकर Vaccination Certificate पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको Reference ID इंटर करनी होगी, जो लिस्ट में रजिस्टर मेंबर्स के नाम के ठीक आगे CoWIN पोर्टल पर पाई जा सकती है। अब ‘Get Certificate' पर क्लिक करके ‘Download PDF' बटन प्रेस करके आप ये सर्टिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।


Hello Dear important Note > download our websites Apps free = fast update Any sarkari News 24*7= follow the link https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wIndianSarkiYojna_13537055

Post a Comment

Previous Post Next Post

Latest sarkari Yojna